पंचायत सचिव संगठन द्वारा आयोजित समारोह में छठा वेतनमान दिए जाने के आदेश जारी होने पर विधायक भंवरसिंह शेखावत का सम्मान किया। संगठन की ओर से विधायक के साथ ही जनपद अध्यक्ष प्रकाश सावंत, संगठन के प्रदेश सचिव नित्यानंद उपाध्याय का भी सम्मान किया गया। महाकालेश्वर की तस्वीर भेंट कर आभार जताते हुए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के प्रतिनिधि के रूप में विधायक का सम्मान किया।
विधायक ने कहा प्रदेश में पंचायती राज की अवधारणा को सफलतापूर्वक क्रियान्वित करने में सचिवों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। जिसे वे कुशलता से निर्वहन कर रहे हैं। सचिव संगठन योजनाओं को ग्रामीण अंचल में जरूरतमंद लोगों के बीच लागू करने की महत्वपूर्ण कड़ी है। सचिवों को शासन का सहयोग करने के लिए आगे आना चाहिए। सरकार ने सचिवों को शासकीय कर्मचारियों का दर्जा प्रदान कर उन्हें जिम्मेदारी सौंपी हैं।
जनपद अध्यक्ष प्रकाश सावंत व प्रदेश सचिव उपाध्याय ने भी संबोधित किया। मंच पर भाजपा नेता हेमंत मोदी, मंडल अध्यक्ष गजेंद्रसिंह डोडिया, प्रजेंद्र भट्ट आदि उपस्थित थे। स्वागत भाषण ब्लाॅक अध्यक्ष जीवनसिंह डोडिया ने किया। अखलाक मंसूरी, दिलीपसिंह पंवार, महेश जोशी, ओम राठौर, गोपाल राठौर, श्याम ठाकुर, रमेश निगम, महेंद्रसिंह गोयल, विक्रमसिंह सोलंकी, आरपी सिंह, कमलेश सिसौदिया, निर्मला चौरसिया, एओ जोशी, इंजीनियर उपाध्याय आदि ने स्वागत किया। संचालन शांताराम पाटीदार ने किया। आभार माना गणपत पाटीदार ने। पंचायत सचिव, जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।
बदनावर. विधायक व अतिथियों को महाकालेश्वर की तस्वीर भेंट की।