33 किसानों को नोटिस जारी कर ब्रांड भरवाए
बिड़वाल | 1 जून से राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ किसान आंदोलन के लिए मैदानी स्तर पर जुट गया है। वहीं शासन प्रशासन भी आंदोलन को लेकर चुस्त-दुरुस्त सक्रिय हो गया है। जिन किसानों पर गत वर्ष किसान आंदोलन के तहत प्रकरण दर्ज हुए थे उन किसानों को प्रशासन ने पुलिस के माध्यम से नोटिस भेज कर 1 जून से होने वाले किसान आंदोलन में शांति बनाये रखने के लिए निर्देश देकर 25 हजार के ब्रांड भरवाए जा रहे है। बिड़वाल के 33 किसानों को नोटिस मिले है। जिन्होंने बदनावर पहुंचकर 6 माह तक शांति बनाए रखने का शपथ-पत्र भरकर एसडीएम को दिया है। सूचना पत्र में 5 हजार का ब्रांड भरने का बताया था, लेकिन एसडीएम कार्यालय के निर्देशानुसार 25 हजार के ब्रांड भरवाए गए।