धार |भाजपा महिला मोर्चा की जिला स्तरीय कामकाजी बैठक हुई। मार्गदर्शन देने के लिए महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री श्रेष्ठा जोशी विशेष रूप से उपस्थित हुई। मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनामिका ठाकुर, पूर्व नपाध्यक्ष ममता जोशी मंचासीन थी। बैठक की अध्यक्षता महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुषमा पाठक ने की। जोशी ने धार जिले में होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुए बताया कि आगामी दिनों में महिलाओं का सम्मेलन होगा। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना है। केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजना की विस्तार से जानकारी देते हुए कहां की योजनाओं का लाभ महिलाओं को मिल रहा है या नहीं, इसकी भी वह मॉनिटरिंग करें। इसमें विनीता जोशी को महिला मोर्चा जिला सोशल मीडिया प्रभारी का दायित्व भी सौंपा गया।
25 मई को होगी भजन संध्या
बदनावर| बड़ा कठोड़िया में गांववासियों की ओर से 25 मई को आयोजित भजन संध्या कार्यक्रम में राजस्थान की प्रसिद्ध भजन गायिका माधुरी वैष्णव द्वारा मधुर भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम बाबा रामदेव मंदिर प्रांगण में शाम 6 बजे से होगा।