- Hindi News
- National
- चांदी की थाली में भोजन करते सिंधिया का फोटो वायरल, सोशल मीडिया पर कमेंट्स
चांदी की थाली में भोजन करते सिंधिया का फोटो वायरल, सोशल मीडिया पर कमेंट्स
मप्र कांग्रेस के चुनाव अभियान प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया का चांदी के बर्तन में खाना खाने को लेकर एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फोटो में सिंधिया के सामने चांदी के बर्तन रखे हुए हैं। बदनावर के एक प्राइवेट कॉलेज के संचालक की मां मधुलिका जैन सिंधिया को खाना परोसते हुए दिख रही हैं। इन्हीं के घर पर सिंधिया ने 13 मई को धार जिले के दौरे के दौरान बदनावर में खाना खाया था।
धार के भाजपा नेता इस फोटो को टैग करके कमेंट्स भी कर रहे हैं। साथ ही भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का फोटो भी शेयर कर रहे हैं, जिसमें दोनों जमीन पर बैठकर पत्तल में खाना खा रहे हैं।
बताया जा रहा है सिंधिया ने धार जिले के दौरे के दौरान बदनावर में खाना खाया था।