पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पीएससी उत्तीर्ण करने पर दो विद्यार्थियों को राशि दी

पीएससी उत्तीर्ण करने पर दो विद्यार्थियों को राशि दी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीएससी उत्तीर्ण करने पर दो विद्यार्थियों को राशि दी

धार |
शासन द्वारा पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को मप्र लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षाओं में विभिन्न स्तर पर सफलता प्राप्त करने पर वर्ष 2003-04 में प्रोत्साहन योजना लागू कर प्रारंभ करने की स्वीकृति प्रदान की थी। इसी कड़ी में धार जिले के दो होनहार छात्रों ने योजना अंतर्गत मप्र लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक परीक्षा वर्ष 2018 में सफलता प्राप्त की गई है। जिन्हें 15-15 हजार रु. की प्रोत्साहन राशि शासन द्वारा स्वीकृत की है। मनावर की छात्रा दिव्या अशोक पाटीदार एवं खेड़ा बदनावर के सचिन-जीवनलाल पाटीदार को 15-15 हजार रु. की प्रोत्साहन राशि दी है।

खबरें और भी हैं...