कलेक्टर विधानसभा स्तरीय समीक्षा बैठक लेंगे
कलेक्टर विधानसभा स्तरीय समीक्षा बैठक लेंगे
बदनावर | बुधवार को कलेक्टर दीपक सिंह विधानसभा स्तरीय समीक्षा बैठक लेंगे। विधायक भंवरसिंह शेखावत के साथ ही जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे। तिरूपति गार्डन में आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों के तहसील व जिला स्तरीय अधिकारी विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति से अवगत कराएंगे। बैठक में पहली बार नवागत कलेक्टर शामिल होंगे। बैठक दो सत्र में होगी। पहले सत्र में 11 बजे कलेक्टर विधायक व जनप्रतिनिधियों से चर्चा करेंगे। दूसरे सत्र में 12 बजे से अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक लेंगे। बाद में कलेक्टर क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण करेंगे।