रोजगार एवं स्वरोजगार मेले का आयोजन आज
रोजगार एवं स्वरोजगार मेले का आयोजन आज
धरमपुरी | स्थानीय जनपद पंचायत द्वारा बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार मेले का आयोजन बुधवार को सुबह 11 बजे उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में किया है। इस मेले में विभिन्न विभागो एवं कंपनीयो के प्रतिनिधी भाग लेकर रोजगार और स्वरोजगार के युवक-युवतियों को आवश्यकतानुसार रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएगें। मेले में आने वाले युवक-युवतियों को निवासी प्रमाण, जाति प्रमाण पत्र एवं शैक्षणिक योग्यता संबंधित समस्त दस्तावेज साथ में लाना। जानकारी जनपद पंचायत सीईओं बी सिसौदिया ने दी।
आज से भावांतर योजना में प्याज खरीदी शुरू
बदनावर | भावांतर योजना के तहत बुधवार से प्याज की खरीदी शुरू की जा रही है। इसके लिए सब्जी मंडी प्रांगण में खरीदी केंद्र बनाया गया है। खरीदी मूल्य 800 रुपए प्रति क्विंटल घोषित किया गया है। 250 क्विंटल प्रति हेक्टर के हिसाब से खरीदी की जाएगी।