लावारिस व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत
लावारिस व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत
बदनावर | बस स्टैंड पर यात्री प्रतीक्षालय में पिछले तीन चार दिन से पड़े हुए लावारिस व्यक्ति को रविवार को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां कुछ देर बाद उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पूछताछ में उसने अपना नाम विनोदसिंह पिता कमलसिंह राजपूत निवासी पिपरिया जिला होशंगाबाद बताया था। इन दिनों उसने बड़नगर के सरकारी अस्पताल में सुलभ काम्पलेक्स में काम करना बताया। किंतु अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी। करीब 55 साल के इस व्यक्ति की भूख प्यास के कारण काफी गंभीर स्थिति बनी हुई थी। पार्षद पुत्र भरत माली, जगजीवनसिंह पंवार, मनोज सोलंकी आदि ने एबुलेंस से बीमार को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, किंतु उसे बचा नहीं सके। सोमवार को पोस्टमार्टम किया। पुलिस ने जांच शुरू की है।