पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आग लगने से टीवी जला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आग लगने से टीवी जला

बदनावर |
बड़ी चौपाटी स्थित शिक्षक काॅलोनी में गिरवाल भवन में सोमवार शाम आग लगने से कमरे में रखा सामान जल गया। मकान में गिरवाल पेटोल पंप के कर्मचारी पवन राठौड़ व अन्य लोग रहते है। राठौड़ ने बताया राजू पिता अमरसिंह के कमरे में रखा टीवी चल रहा था तभी उसमे अचानक विस्फोट की आवाज आई और आग लग गई। देखते ही देखते पूरा टीवी जल गया। कमरे में आसपास रखा अन्य घरेलू सामान भी जल गया। करीब 20 हजार की क्षति हुई। सूचना मिलते ही तुरंत नगर परिषद का दमकल मौके पर पहुंचा व आग बुझाईं। पता चलते ही बड़ी संख्या में काॅलोनी के लोग मौके पर जमा हो गए। यह तो गनीमत रही कि हादसा दिन के समय हुआ। रात में सुने मकान में होता तो काफी नुकसान उठाना पड़ता। यह भवन जिला पंचायत के प्रतिनिधि दिनेश गिरवाल का है।

खबरें और भी हैं...