पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मुख्यमंत्री ग्रेवल मार्ग योजना के अंतर्गत 5 करोड़ में बनेगी सड़कें

मुख्यमंत्री ग्रेवल मार्ग योजना के अंतर्गत 5 करोड़ में बनेगी सड़कें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देश में 50 साल के गड्ढे को भरने का काम केंद्र व प्रदेश सरकार कर रही है। भाजपा सरकार ने विकास के कार्य किए हैं। कांग्रेस के समय में फर्जी काम हुए हैं। हर गांव में आज विकास की गंगा बह रही है। यह बात राजोद के खोड़ियार नगर में आयोजित मुख्यमंत्री ग्रेवल मार्ग योजना अंतर्गत डामरीकरण कार्य के विभिन्न मार्गों के पांच करोड़ की लागत से बनने वाले मार्ग के भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सरदारपुर विधायक वेलसिंह भूरिया ने कहीं।

आगे कहा हर गांव में सड़क, बिजली पहुंचाई जा रही है। भावांतर योजना का लाभ आज किसानों को मिल रहा है। सीएम ने नर्मदा माही लिंक परियोजना का मंजूरी दे दी है। जिससे माही मिंड़ा उद्गम स्थल से मुख्य माही बांध में पानी छोड़ा जाएगा। इसके बाद लिफ्ट से पानी कालीकराय बांध में छोड़ा जाएगा। विधायक ने मोयाखेड़ा में डेम बनाने की बात की। कार्यक्रम को मंडल अध्यक्ष राजगढ़ नवीन बानिया, सरदारपुर मंडल अध्यक्ष रामेश्वर चौधरी, विधायक प्रतिनिधि रामलाल सगीत्रा ने भी संबोधित किया। मंडल कोषाध्यक्ष विशाल जैन, युवा मोर्चा जिला मंत्री दीपक फेमस, सरपंच प्रतिनिधि सुनील वसुनिया, नगर अध्यक्ष श्रीराम सगीत्रा मौजूद थे। संचालन अमित सोनी ने किया। अतिथियों का स्वागत श्रीराम मदारिया, सुनील अलोलिया, गोकुल सेकवाड़िया, गौरव बग्गड़, सीताराम ओसारी, गोपाल बंबोरिया, उपयंत्री विनोद कोहली सहित आसपास के ग्रामीणों ने किया।

इन मार्गों का हुआ भूमिपूजन

ग्राम सड़क योजनांतर्गत निर्मित गेवल मार्ग डामरीकरण में बदनावर-सरदारपुर-धोलगढ़ 1.80 किमी मार्ग 59.43 लाख की लागत से बनेगा। हनुमंत्या-साजोद से मोयाखेडा 2.22 किमी मार्ग 83.89 लाख, सरदारपुर-बदनावर से देवगढ़ 4.80 मार्ग 1.27 लाख की लागत से बनेगा। धोलगढ़ से वाक्यापाड़ा 4.30 किमी 107.81 लाख की लागत व किलोली मार्ग 2.30 किमी मार्ग 68.88 लाख की लागत से बनेगा।

राजोद में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में मौजूद अतिथि।

खबरें और भी हैं...