किसानों ने सब्जी मंडी के व्यापारी का लाइसेंस निरस्त करने की मांग की
बदनावर| स्थानीय सब्जी मंडी में व्यापारी के लोगों ने किसानों के साथ मारपीट के कारण कार्रवाई करने के लिए किसानों ने शुक्रवार को मंडी सचिव को ज्ञापन दिया। जिसमे दोषी सब्जी व्यापारी सलमान के आदमियों द्वारा दो किसानों के साथ मारपीट करने पर फर्म का लाइसेंस 7 दिन में निरस्त कर आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग की। ज्ञापन में बताया दुकान नंबर 50 के आसिफ खान व अजहर ने गुरुवार को मंडी प्रांगण में बगैर नंबर की लहसुन की गाड़ी लगाकर विरोध करने पर मंडी कर्मचारी व 2 किसानों के साथ मारपीट की थी। यह व्यापारी पहले भी कई बार किसानों को धमका चुका है। किसान दूर-दूर से आते है और डर के मारे कहीं शिकायत नहीं करते है। मंडी में कई लोग संगठित रूप से कार्य कर मंडी को आर्थिक नुकसान भी पहुंचाते है। ऐसे लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए।