गोवंश के अवैध परिवहन को रोकने की मांग
बदनावर| हिंदू समाज व गो प्रेमी नागरिकों के साथ बजरंग दल, राष्टीय गोमाता परिवार आदि के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को गोवंश के अवैध परिवहन को रोकने की मांग करते हुए कलेक्टर के नाम संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार महेन्द्रसिंह चौहान को दिया। जिसमे बताया गत दिनों गोवंश के अवैध परिवहन के दौरान अमझेरा में वाहन पलटने से कई गायों की मौत हो गई थी। इसी तरह बदनावर तहसील के कानवन थाना क्षेत्र के अंतर्गत कानवन के पशु हाट में अवैध रूप से बड़ी संख्या में गोवंश की बिक्री कर वध के लिए उन्हें बाहर ले जाया जाता है। वाहन में बैठे लोग हथियारों से लेस होते है तथा जब भी उन्हे रोकने की कोशिश की जाती है तो यह रूकने की बताया हमला करने पर उतारू रहते है। ऐसे वाहनों की नियमित चैकिंग कर उन्हें राजसात करते हुए गोवंश को मुक्त करने की कार्रवाई की जाए।