जनपद परिसर में पेड़ की शाखा गिरने से पशु चिकित्सक दबा, सुरक्षित निकाला
बदनावर| जनपद पंचायत परिसर में तेज हवा के झौके में एक पेड़ की शाखा टूट कर गिरने पर पशु चिकित्सा विभाग का एक कर्मचारी दब गया। पेड़ की टहनी गिरने पर परिसर में काफी लोग जमा हो गए। शुक्रवार को दोपहर में तेज हवा से एसडीएम कार्यालय के समक्ष स्थित एक पेड़ की शाखा टूट कर गिरी। जिसमें कड़ोदकला में पदस्थ पशु चिकित्सक राजकुमार दुबे दब गए। आवाज सुनकर कुछ लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे और उन्हें सुरक्षित निकाला। गनिमत रहा कि दुबे पेड़ की दो टहनी के बीच में दबे थे, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। बाइक पर रखा झोला फटकर सामान बिखर गया।