पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पूरे देश में एक साथ शुरू होगा किसान आंदोलन

पूरे देश में एक साथ शुरू होगा किसान आंदोलन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आम किसान यूनियन के आह्वान पर 1 जून से किसान आंदोलन दोबारा शुरू किया जा रहा है। इसकी तैयारियां जोरों पर चल रही है। गांव-गांव बैठकों का दौर चल रहा है। आंदोलन के कारण अभी से शहरी क्षेत्र में हलचल शुरू हो गई है।

इस सिलसिले में यूनियन के कोर समिति सदस्य केदार सिरोही ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया यह आंदोलन पूरे देश में एक साथ चलाया जाएगा। आंदोलन को देश के 172 किसान संगठनों का समर्थन मिला है। सिरोही ने बताया 1 से 10 जून तक गांवों में किसान छुट्टी पर रहेंगे। किसान गांवों से दूध, सब्जी व अन्य आवश्यक वस्तुएं शहर मे बिक्री के लिए नहीं लाएंगे। मालवा में किसानों की हालत बदतर है। उन्हें किसी भी वस्तु का समय पर उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। वह सुबह से उठकर देर रात तक कस कर मेहनत करता है। फिर भी पैसे के लिए मंडी में व्यापारियों के पास भटकना पड़ता है। प्रमुख मांग के बारे में बताया कि किसानों की कर्ज माफी की जाए व उपज का उचित मूल्य दिया जाए। यह आंदोलन शांतिपूर्वक रहेगा। गांव के किसान गांव में ही रहेंगे। इसको लेकर किसानों को जाग्रत किया जा रहा है। यूनियन के सदस्यों के द्वारा गांव गांव बैठकें लेकर आंदोलन के बारे में किसानों को बताया जा रहा है। शहरी क्षेत्र में आंदोलन के कारण अभी से चिंता पैदा हो गई है। गत वर्ष भी जब किसान आंदोलन हुआ था तब नगरीय क्षेत्र में लोगों को दूध व सब्जियों के लिए तरसना पड़ा था। आंदोलन के दौरान गांवों में भजन कीर्तन, खेलकूद प्रतियोगिताएं अलग-अलग दिन होगी। साथ ही सिरोही ने बताया 6 जून 2017 को मंदसौर में पुलिस की गोली से मारे गए किसानों को श्रद्घांजलि दी जाएगी। किसान आंदोलन से जुड़े पदाधिकारी रामजी इनानिया, राजेश ठाकुर, संदीपसिंह चंद्रावत, कुलदीप जाट, डॉ. वीरेंद्र जाट आदि मौजूद थे।

बदनावर . मीडिया को जानकारी देते हुए यूनियन के सिरोही।

खबरें और भी हैं...