पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नपं अध्यक्ष ने भाजपा के 15 पदाधिकारियों को मानहानि का नोटिस देने का किया दावा

नपं अध्यक्ष ने भाजपा के 15 पदाधिकारियों को मानहानि का नोटिस देने का किया दावा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नप अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी करने के बाद शुक्रवार को नप अध्यक्ष अभिषेक मोदी ने प्रेसवार्ता की। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष, नपं के दो पूर्व अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष पति, भाजयुमो जिला महामंत्री, पार्षद व पार्षद पति, पूर्व जिला महामंत्री समेत भाजपा के 15 पदाधिकारियों को 1-1 करोड़ का मानहानि का नोटिस भेजने का दावा किया है। भाजपा पदाधिकारी ने कहा नोटिस नहीं मिला है। मिलने पर लीगल एडवाइजर से राय ली जाएगी।

नपं अध्यक्ष मोदी ने नप कार्यालय में पत्रकार वार्ता रख बताया कि चार दिन पहले भाजपा के नगर मंडल प्रजेंद्र भट्ट, पूर्व नप अध्यक्ष प्रेमचंद परमार, रमेशचंद यादव, पूर्व अध्यक्ष पति राजेंद्र सराफ सहित कई भाजपाइयों ने नगर में रैली निकाली थी। रैली में अशोभनीय नारे लगाए थे। नगर के प्रथम नागरिक के खिलाफ इस प्रकार के नारे लगाने से प्रतिष्ठा आहत हुई है। ज्ञापन व रैली में शामिल लोगों को चिंह्नित कर प्रत्येक को 1-1 करोड़ का 15 लोगों को मानहानि का नोटिस भेजने की बात कही। नियत समय तक प्राप्त जबाव के आधार पर आगे कार्रवाई की बात भी कही।

भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष प्रजेंद्र मदनलाल भट्ट, पार्षद विनय छगनलाल ठाकुर, पार्षद पति पंकज प्रहलादसिंह ठाकुर, पूर्व नपं अध्यक्ष प्रेमचंद गुलाबचंद परमार, रमेशचंद्र गोवर्धनलाल यादव, पूर्व नपं अध्यक्ष पति राजेंद्र समरथमल सराफ, पूर्व पार्षद प्रीतेशसिंह विजयसिंह पंवार, भाजयुमो जिला महामंत्री जय राजमल सूर्या, पूर्व जिला महामंत्री शिवरामसिंह रघुवंशी, राकेश शंभूलाल राठौर, धर्मेंद्र शिवनारायण शर्मा, प्रांजल देवेंद्र व्होरा, राजा घासीराम कुमावत, संतोष ओंकारलाल चौहान सहित कुल 15 को प्रत्येक को 1-1 करोड़ का नोटिस भेजने का अध्यक्ष मोदी ने दावा किया है।

विधायक ने घोषणा पर अमल नहीं किया : नपं अध्यक्ष मोदी ने विधायक भंवरसिंह शेखावत पर विकास के लिए राशि नहीं देने का आरोप लगाया। इस संबंध में कहा कि 6 माह पूर्व विधायक शेखावत ने एक कार्यक्रम में मंच से घोषणा की थी कि विधायक निधि की राशि 1 करोड़ 40 लाख बदनावर नगर विकास में दी जाएगी। परंतु छह माह बीतने पर भी राशि नहीं मिली। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष प्रजेंद्र भट्ट ने कहा अब तक नोटिस नहीं मिला है। मिलने पर लीगल एडवाइजर से राय ली जाएगी। इसमें अभी कुछ कहना जल्द बाजी होगी। भाजपा विधायक भंवरसिंह शेखावत ने मानहानि नोटिस को लेकर कहा कि मानहानि तो जनता की हुई है। नगर में विकास कार्य नहीं होने से जनता अपने आप को ठगी सी महसूस कर रही है। प्रजातंत्र में आंदोलन करना जनता का अधिकार है। नपं को दी विधायक निधि राशि को लेकर कहा 1 करोड़ 40 लाख विकास के लिए देने के फैसले पर अभी भी तैयार है। परंतु नगर परिषद से बलवंती नदी व वार्ड विकास की डीपीआर अब तक नहीं मिली। डीपीआर कलेक्टर के पास भेजने पर हमारी सहमति ली जाने के बाद राशि जारी कलेक्टर करते है। अध्यक्ष व सीएमओ ने अब तक योजना बनाकर ही नहीं भेजी। ऐसी स्थिति में राशि कैसे जारी हो सकती है। राशि तो विकास के लिए दी जाती है।

भाजपा परिषद के कार्यकाल का 8.71 करोड़ का ऋण चुकाना पड़ रहा

मोदी ने भाजपा के पूर्व अध्यक्ष के दोनों कार्यकाल की जांच की मांग करते हुए बताया पूर्व परिषद के कार्यकाल का 8 करोड़ 71 लाख का ऋण बकाया था। जिसका अभी तक हम भुगतान कर रहे है। यह राशि 7 हजार रुपए प्रतिदिन होती है। विधायक व सांसद द्वारा भी नगर विकास के लिए कोई सहायता नहीं दे रहे है। विशेष निधि मिलने में भी अडंगे लगाए है। जिसके कारण केवल एक बार इस निधि की राशि मिली है। इस निधि से एक करोड़ रुपए दिए जाने की मांग की थी, किंतु मात्र 50 लाख रुपए ही मिले हैं। किला भूमि में भाजपा के अध्यक्ष प्रेमचंद परमार के कार्यकाल में विकसित किए गए गणेश गार्डन के बारे में बताया कि इसकी एक करोड़ रुपए की डीपीआर थी। किंतु शासन द्वारा मंजूरी नहीं मिलने पर विभिन्न निधि से 55 लाख रुपए खर्च कर यह गार्डन बनाया। जिसमें 15 लाख रुपए का झुला भी शामिल है, किंतु यह 15 दिन भी नहीं चला। बगीचे में बच्चों के लिए ट्रेन चालू करने की भी योजना थी और डीपीआर में इसका उल्लेख था, पर जगह की कमी के कारण यह ट्रेन चालू नहीं हो सकी। मोदी ने बताया मेरा उद्देश्य पैसा कमाना नहीं है, बल्कि जनता की सेवा के लिए ही काम कर रहा हूं। भाजपा नेताओं ने जो आरोप लगाए हैं, वे पूरी तरह बेबुनियाद व झूठे हैं।

नपं अध्यक्ष मोदी मानहानि नोटिस की जानकारी देते हुए।

खबरें और भी हैं...