पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गाेशाला की गायों के लिए एक ट्रॉली हरी चरी दान की

गाेशाला की गायों के लिए एक ट्रॉली हरी चरी दान की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्री गोपाल कृष्ण गोशाला सेवा समिति के तत्वावधान में गोशाला प्रांगण में पुरुषोत्तम मास के पवित्र दिनों में पं .उमेश शर्माजी के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ।

कथा की शुरुआत पर नगर के मुख्य चौराहा मां अंबिका माता मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। जो गो शाला में कथा स्थल पर समाप्त हुई। जिसके बाद गोमाता का पूजन कर मंगलाचरण की गई।

पं. शर्मा ने कहा पुरषोत्तम मास में श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा का श्रवण करना एवं नाम जप का महत्व, दान की महिमा है। इस कलियुग में सर्वदेवमयी गो माता की सेवा ही हमे सुख शांति, समृद्धि प्रदान करती है। कथा स्थल पर रात्रि में इच्छापूर्ण हनुमान मंदिर सुंदरकांड समिति द्वारा संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया गया। कबीर पंथी निर्गुणी भजन का भी आयोजन किया गया। शुक्रवार को कड़ोदकला निवासी देवीलाल मांगीलाल की और से एक ट्राॅली हरि चरी गो ग्रास के निमित्त गो शाला में दान की गई। जिसे गो सेवकों द्वारा गोशाला की गायों को खिलाया गया।

खेड़ा के नंदिश्वर महादेव मंदिर पर अखंड रामायण पाठ जारी

बदनावर. पुरषोतम मास मंे कई मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में ग्राम खेड़ा में नंदिश्वर महादेव मंदिर में 13 मई से अखंड रामायण परायण किया जा रहा है। प्रतिदिन नंदिश्वर महादेव का मनमोहक श्रंृगार भी किया जा रहा है। श्रद्धालु रामायण का पाठ कर रहे है।

गोपाल कृष्ण गोशाला में समिति के तत्वावधान में भागवत कथा भी चल रही

दसई . गोशाला में हरी चरी दान की।

खबरें और भी हैं...