घटगारा गांव में युवती ने रविवार सुबह मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती का नाम राधाबाई पति नाथूलाल (21) नि. धराड़ जिला रतलाम बताया गया है। वह 6 माह से मायके में पिता गोपाल मौसारिया के पास रह रही थी। सुबह जब माता-पिता खेत पर गए थे, तभी वह कमरे में लकड़ी के पाट पर रस्सी का फंदा डालकर झूल गई। इस दौरान घर पर कोई रिश्तेदार मिलने आया तो उन्होंने घटना देख उसके माता-पिता को सूचना दी तब परिजन घर आए और युुवती को नीचे उतारा, किंतु तब तक उसने दम तोड़ दिया था। बाद में पुलिस को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बदनावर अस्पताल लाया गया।
पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम करवाने के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया। अस्पताल में पिता ने बताया कि ससुराल पक्ष के लोग परेशान कर रहे थे। इसलिए वह हमारे पास ही रह रही थी। तीन साल पहले उसका विवाह हुआ था।