पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परिवेदना शिविर में 1153 पदांकित शिक्षकों में से 31 ने किए आवेदन

परिवेदना शिविर में 1153 पदांकित शिक्षकों में से 31 ने किए आवेदन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिविर में शिक्षक अपनी समस्याएं लेकर उपस्थित हुए।

बदनावर | लोकशिक्षण संचालनालय भोपाल के निर्देश पर नंदराम चौपड़ा उमावि में विकासखंड स्तरीय विभागीय परिवेदना निवारण शिविर लगाया। जिसमें 31 समस्याओं के आवेदन मिले। शिविर में आई उपसंचालक लोक शिक्षण इंदौर हंसकुमारी आर्य ने कहा कि कर्मचारी पूरी मेहनत से अपने दायित्वों का निर्वाह करते हैं तो प्रशासन व अधिकारियों का भी दायित्व बनता है कि वे उनकी समस्याएं सुनकर उन्हें दूर करने का प्रयास करें। इसी उद्देश्य से यह शिविर लगाए जा रहे हैं। सहायक संचालक लोक शिक्षण भोपाल एसएन शर्मा इस शिविर के नोडल आॅफिसर थे। उन्होंने भी शिविर का अवलोकन किया। शिविर में बदनावर ब्लाॅक के 1153 पदांकित शिक्षकों में से 31 ने आवेदन दिए। उनकी शनिवार को छंटनी की गई। जिन्हें शीघ्र ही जिला, संभागीय व संचालनालय स्तर पर निराकरण के लिए भेजा जाएगा। शिविर में 16 संकुलों के प्राचार्य व स्थापना लिपिक मौजूद थे। सभी संकूलों के डेस्क निर्धारित थे। जहां पर आवेदन उपलब्ध कराए गए। निर्धारित आवेदनों में शिकायत की जानकारी व प्रपत्र लिए गए। जिन्हें पंजीयन कर एक-एक समिति के सामने रखे गए। समिति ने चर्चा कर अपनी टीम दर्ज करते हुए वरिष्ठ कार्यालय को प्रेषित किए।

खबरें और भी हैं...