पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • धर्म: 31 से शुरू होगी भागवत कथा, आयोजन के लिए जिम्मेदारी बांटी

धर्म: 31 से शुरू होगी भागवत कथा, आयोजन के लिए जिम्मेदारी बांटी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बदनावर| पुरूषोत्तम मास में 31 मई से 6 जून तक चंद्रलीला पैलेस में श्रीमद् भागवत कथा होगी। तैयारियों को लेकर सहयोग अस्पताल में श्रीमद् भागवत कथा सत्संग समिति की बैठक हुई। जिसमें कथा के दौरान विभिन्न व्यवस्थाआंे के लिए सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी। कथा पं. महेश कृष्ण उपाध्याय वृंदावन धाम करेंगे। आवास, मंच सज्जा, मंच संचालन, पांडाल व्यवस्था, आरती, प्रसादी वितरण, भोजन, पेयजल, प्रचार प्रसार, शोभायात्रा, पार्किंग, विद्युत व्यवस्था, धन संग्रह आदि के लिए नरेश वर्मा, संतोष बाहेती, नरेंद्र मुकाती, चेतन नागल, नितीन शर्मा, कैलाश मारू, रवींद्र शर्मा, जितेंद्र शर्मा, एपी भारद्वाज, राघवेंद्रसिंह सिकरवार, जगदीश राठौड़, सौरभ सोमानी, सचिन बाहेती, कृष्णा पाटीदार, अमृत पाटीदार, पवन माहेश्वरी, दिनेश सोनी, पवन सोमानी, संजीव अग्रवाल, पवन माहेश्वरी, निर्मल खंडेलवाल, दिनेश जाट, जीवन भादविया, विनोद शर्मा, अमित पंडित, मनीष ठाकुर, जय सूर्या, गिरधारी वर्मा, प्रजेंद्र भट्ट, कृष्णा भगत, अंकित पारख, सर्वेश मंडलेचा, पंकज ठाकुर, सोनू पुरोहित आदि को जिम्मेदारी सौंपी गई। संरक्षक मनोज सोमानी ने बताया प्रत्येक 3 वर्ष के बाद पुरूषोत्तम मास आता है और शास्त्रों में ऐसा बताया गया हैं कि इस माह में कथा सुनने से कथा का लाभ कई गुना बढ़ जाता है। शुरू दिन भागवतजी की शोभायात्रा निकाली जाएगी। जो पिपलेश्वर मंदिर से सुबह 9 बजे शुरू होकर चैपाटी रोड स्थित कथा स्थल तक पहुंचेगी। जहां विधि विधान से कथा शुरू होगी। कथा समय 2 से 6 बजे तक रहेगा।

खबरें और भी हैं...