पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समाज : प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम को लेकर गांव गांव जाकर समाजजनों को निमंत्रण दे रहे

समाज : प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम को लेकर गांव-गांव जाकर समाजजनों को निमंत्रण दे रहे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खिलेड़ी| 28 मई को धार में महाराणा प्रताप की प्रतिमा अनावरण समारोह के लिए अभा युवा क्षत्रिय महासभा एवं राॅयल राजपूत संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता क्षैत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर रहे। घर-घर जाकर समाजजनों को निमंत्रण देकर अनावरण कार्यक्रम में आने का आग्रह कर रहे। बदनावर तहसील अध्यक्ष कमलसिह सोलंकी, रॉयल राजपूत संगठन के बदनावर तहसील अध्यक्ष केवलसिह चावड़ा, विनोद सिंह पटेल, रंजीत सिंह डोडिया, बलराम सिंह तंवर, अमृत सिंह राठौर, कुंदन सिंह तंवर आदि मौजूद थे। निमंत्रण पत्र कड़ोदखुर्द, बामंदाकलां, कड़ोदकला, खिलेड़ी, फुलेड़ी, पांदा, टकरावदा, सिलोदा खुर्द, पाना, पंचमुखी, बेरछा, तारोद, बिलोदा खुर्द, अनारद आदी आसपास के गांवों में पहुंच कर समाजजनों से मुलाकात कर पत्र बांटे। जानकारी क्षत्रिय महासभा के जिला मीडिया प्रभारी गोवर्धन सिंह डोडिया ने दी।

खबरें और भी हैं...