बदनावर. डॉ. आंबेडकर जयंती पर वाहन रैली निकाली गई।
प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, वाहन रैली निकाली
बदनावर | शासकीय नंदराम चौपड़ा विद्यालय प्रांगण से वाहन रैली निकाली। आंबेडकर चौराहे पर पहुंचकर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प वर्षा की। रैली नगर भ्रमण करते हुए मंडी पहुंची। जहां सभा को अरविंद मुजाल्दा, बच्चूसिंह ठाकुर, दिनेश गिरवाल, रजनीश मालवीय, नंदराम भूरिया, गोविंद चौकले, कैलाश गणावा, भेरूलाल वसुनिया, राकेश वाघेला, निर्देश सोनगरा आदि ने संबोधित किया। अशोक डावर ने स्वागत भाषण दिया। गिरधारी मंडलोई ने संचालन किया। कैलाश निनामा ने आभार माना। कार्यक्रम में जितेंद्र कटारिया, प्रकाश निनामा, प्रकाश मकवाना, शिवा भाभर, दिलीप भूरिया, महेंद्र कटारे, देवा अरड़ समेत आसपास के गांवों से आए समाजजन शामिल हुए। जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) ने आंबेडकर चौराहे स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सरकारी अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल बांटे। संगठन अध्यक्ष राजेश मुनिया, मुकेश मंडलोई, अरुण बारिया, दिलीप भूरिया, विक्रम सोलंकी, कृष्ण गिरवाल, कन्हैयालाल डामर, दीपक मंडलोई, अर्जुन मेड़ा, ओमप्रकाश आदि मौजूद थे।
बदनावर. डॉ. आंबेडकर जयंती पर वाहन रैली निकाली गई।