लावारिस को अस्पताल में भर्ती कराया
लावारिस को अस्पताल में भर्ती कराया
बदनावर | बस स्टैंड पर यात्री प्रतीक्षालय में पिछले तीन चार दिन से पड़े लावारिस व्यक्ति को रविवार को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम विनोदसिंह पिता कमलसिंह राजपूत निवासी पिपरिया जिला होशंगाबाद बताया। इन दिनों वह बड़नगर के सरकारी अस्पताल में सुलभ काॅम्पलेक्स में काम करना बताया। किंतु अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी। करीब 55 साल के इस व्यक्ति की भूख प्यास के कारण काफी गंभीर स्थिति बनी हुई है। पार्षद पुत्र भरत माली, जगजीवनसिंह पंवार, मनोज सोलंकी आदि ने एबुंलेंस से बीमार को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे भर्ती कर उपचार शुरू किया गया।