पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कर्मचारी संघ कार्यकारिणी की बैठक कई विषयों पर चर्चा हुई

कर्मचारी संघ कार्यकारिणी की बैठक कई विषयों पर चर्चा हुई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बदनावर | मप्र राज्य कर्मचारी संघ की तहसील कार्यकारिणी की बैठक पेटलावद रोड स्थित एक निजी गार्डन में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के आजीवन सदस्य बनाए गए। बैठक में संगठन के विस्तार को लेकर चर्चा कर अधिक से अधिक सदस्य बनाने का निर्णय लिया गया।

निगम मंडल सहित सभी विभागों में सेवानिवृति की उम्र 62 साल करने के सरकार के निर्णय का धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक को जिला उपाध्यक्ष युवराजसिंह सोलंकी, हुकुमसिंह सोलंकी, प्रजापालसिंह चौहान आदि ने संबोधित किया। इसमें मालव राजपुरोहित, रूखडूसिंह चौहान, इंद्रजीतसिंह नाथावत, पवन महंत, सुरेंद्रसिंह सोलंकी, रविराजसिंह चौहान, मनोहर परमार, भालचंद्र दुबे, ईश्वरलाल रजक, नानसिंग मसानिया, रामसिंह धार्वे, योगेश चैहान, दिनेश कुमावत, यशवंत शर्मा, संतोष चैहान आदि मौजूद थे। यह जानकारी अभिषेक गौर ने दी।

गांव अाहु से दो बाइक चोरी, एक छोड़ गए

धार |
गांव आहु में शनिवार रात बदमाशों ने दो बाइक चुराई। हालांकि एक बाइक का पेट्रोल खत्म होने से वहीं छोड़ गए। जानकारी के अनुसार गांव के दिनेश शांतिलाल पाटीदार की बाइक घर के बाहर खड़ी थी। जिसे बदमाश ले गए। वही राधेश्याम भूरिया की बाइक का पेट्रोल खत्म होने से गांव के बाहर माताजी मंदिर के पास सड़क किनारे छोड़ गए है। गांव में शादियों का सीजन होने से वाहन चोरी की घटना से लोगों में दहशत है।

खबरें और भी हैं...