पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सम्मान के हकदार हमारे प्रदेश के किसान हैं : विधायक

सम्मान के हकदार हमारे प्रदेश के किसान हैं : विधायक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री की बदौलत आज प्रदेश अनाज उत्पादन के मामले में देश का पहला उन्नत किसान राज्य बन गया है। इसके लिए केंद्र सरकार ने उन्नत किसान राज्य के लिए 5 बार कृषि कृमण अवार्ड से मुखिया को नवाजा गया। इस सम्मान के वास्तविक हकदार हमारे प्रदेश के किसान है। यह सम्मान किसानों को देने के लिए ही प्रदेश में किसान सम्मान यात्रा निकाली गई है। यह बात कानवन में आयोजित सभा में मुख्य अतिथि विधायक भंवरसिंह शेखावत ने कही। मुख्यमंत्री की जनहितेषी योजनाएं बताकर 12 किसानों का सम्मान भी किया।

पिछले 10 दिनों से बदनवर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम धारसीखेड़ा से शुरू हुई किसान सम्मान यात्रा बदनावर विधानसभा क्षेत्र के कई ग्रामों से भ्रमण कर रविवार को कानवन पहुंची। यात्रा का स्वागत जगह-जगह किया गया। नगर भ्रमण के बाद सोसाइटी प्रांगण में पहुंचने पर समापन समारोह हुआ। क्षेत्र के 12 किसानों को पुष्प माला पहनाकर सम्मानित किया। इससे पूर्व मंच पर किसानों के आराध्य देव भगवान बलरामजी के चित्र का पूजन किया। अध्यक्षता पूर्व विधायक खेमराज पाटीदार ने की। विशेष अतिथि मेला एवं तीर्थ प्राधिकरण के प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह चाचूबना, राजेश अग्रवाल, महेंद्र सिंह शक्तावत, जिला उपाध्यक्ष प्रह्लाद सिंह सोलंकी थे।

स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष सुनील मोदी ने दिया। जिला प्रभारी जगदीश जाट व बदनावर यात्रा के प्रभारी शिवराम रघुवंशी ने कार्यक्रम के में किसानों को पिछले 10 वर्षों से किसान हितेषी योजनाओं का बखान किया। जनपद अध्यक्ष प्रकाश राव सावंत ने भी प्रदेश सरकार की योजनाओं से अवगत कराया। आ मंच पर वरिष्ठ कार्यकर्ता मंचासीन थे। संचालन सुनील चौहान ने किया। आभार सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष मनोहर सिंह कामदार ने माना।

अभियान

विधानसभा क्षेत्र में 10 दिन से निकल रही यात्रा का समापन कानवन में किसानों के सम्मान के साथ हुआ

खबरें और भी हैं...