पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शराब फैक्ट्री में बॉयलर गिरा, दबने से दो की मौत

शराब फैक्ट्री में बॉयलर गिरा, दबने से दो की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बदनावर (धार)| शराब फैक्ट्री ओएसीस डिस्टलरी में एक बायलर टूटकर मजदूरों के ऊपर गिर गया। इसके नीचे दबने और झुलसने से दो लोगों की मौत हो गई। हादसा धार जिले के बाेराली में गांव में शुक्रवार शाम 4.55 बजे हुआ। दो अन्य मजदूर घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक चार-पांच कर्मचारी शराब फैक्ट्री में बाॅयलर के पास काम कर रहे थे। तभी बाॅयलर टूटकर नीचे गिर गया। उसमें कोयला भरा हुआ था। फैक्ट्री में काम कर रहे अन्य लोगों ने दो घायलों को कुछ ही देर में निकाल लिया था। शेष | पेज 4 पर



दबे हुए दो अन्य लोगों को करीब ढाई से तीन घंटे बाद निकाला जा सका। तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। मृतकों के नाम प्रभुदयाल पिता रूगनाथ (40) निवासी बुकड़ावदाखेड़ी व भारत पिता मोहन कीर निवासी कठोड़िया बड़ा बताया गया है। जबकि अशोक पिता गेंदालाल प्रजापत (40) निवासी कराड़िया व कमल पिता रामचंद्र मालवीय (32) निवासी कनवासा घायल हुए। पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

खबरें और भी हैं...