पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किसानों के कारण ही प्रदेश को पांचवीं बार कृषि कृमण पुरस्कार मिला हैं : विधायक

किसानों के कारण ही प्रदेश को पांचवीं बार कृषि कृमण पुरस्कार मिला हैं : विधायक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किसान मोर्चा की किसान सम्मान यात्रा कंडारिया, केसूर, बिजुर, हरसोरा, तिवड़ी, रामपुर, गोविंदपुरा, ताजपुर, नवासा, लबरावदा में भ्रमण किया। यात्रा के विधानसभा प्रभारी शिवराम रघुवंशी के नेतृत्व में किसान रथ को नगर में घुमाया गया। रथ के साथ विधायक के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। लबरावदा में नगर भ्रमण करने के बाद सभा हुई। इसमें विधायक भंवरसिंह शेखावत ने किसानों को योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि शिवराजसिंह चौहान ने कहा है कि गांव-गांव जाकर किसानों का सम्मान करिए उन्ही के कारण 5 बार कृषि कृमण पुरस्कार मिला है। यात्रा के दौरान 25 उन्नत किसानों का सम्मान पुष्प माला पहनाकर किया। किसान सम्मान यात्रा में जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष जगदीश जाट, पूर्व विधायक खेमराज पाटीदार, मनोज सोमानी, डॉ. प्रह्लाद सिंह सोलंकी, शिवराम रघुवंशी, पं. सोहन बिल्लौरे, सुषमा पाठक, राधेश्याम निगम, मुन्नालाल बाकेड़ी, रामेश्वर गढ़ी, गोवर्धनसिंह गोहील सहीत भाजपा के पदाधिकारी मौजूद थे।

कानवन| भाजपा की बदनावर विधानसभा क्षेत्र की किसान सम्मान यात्रा तहसील के विभिन्न ग्रामों के भ्रमण के बाद रविवार को सेवा सहकारी समिति प्रांगण में यात्रा का स्वागत होगा। यात्रा का समापन समारोह भी यही होगा। जिसमे जिलाध्यक्ष राज बर्फा, जिला उपाध्यक्ष प्रह्लादसिंह सोलंकी, मनोहर सिंह कामदार, सुनील मोदी, मनोज सोमानी, विधायक भंवरसिंह शेखावत सहित कई नेता मौजूद रहेंगे।

कालीबावड़ी| शुक्रवार को किसान सम्मान यात्रा का मनावर विधानसभा क्षेत्र के उमरबन मंडल के कालीबावड़ी में स्वागत किया। वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश राठौड़, मगन राठौड़, बाबुलाल राठौड़ ने किसानों का माला पहनाकर स्वागत किया। प्रदेश की भाजपा सरकार के द्वारा चलाई जा रही किसान हितेषी योजनाओं का बखान किया। संचालन ओमु राठौड़ ने किया। आभार नगर भाजपा अध्यक्ष राकेश चौहान ने माना।

नालछा/जीरापुरा| नालछा ब्लॉक किसान सम्मान यात्रा विधायक कालूसिंह ठाकुर, भाजपा जिलाध्यक्ष राज बर्फा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष जगदीश जाट, किसान सम्मान यात्रा के जिला प्रभारी मनोज सोमानी के नेतृत्व में अंतिम दिन यात्रा सगड़ी से प्रारंभ होकर चोरबावड़ीपूरा, गुलरझिरी, सोडल्यापूरा, इमलीपुरा, ढाल, पलासमाल, मेवास जामनिया, बेड़वापूरा, बंजारीपूरा, बकानखेड़ा, भीलकुंडा होती हुई बगड़ी पहुंची। जहां सभा हुई।

15 अप्रैल को विधानसभा की किसान सम्मान यात्रा का समारोहपूर्वक समापन होगा। उन्नत किसानों का पुष्पमाला में स्वागत कर शाॅल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। यात्रा विधानसभा प्रभारी ब्रजेंद्र सिंह चौहान, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनिल सेठ, भाजयुमो नेता निखिल ग्वाल आदी ने संबोधित किया।

नागदा- रथ यात्रा के गांवों में पहुंचने पर जुलूस निकालकर बलरामजी का पूजन किया।

खबरें और भी हैं...