शनि जयंती पर जागरण का आयोजन
बदनौर | कस्बे के शनि मंदिर में शनि जयंती महोत्सव मनाया गया। पुजारी गणपत जोशी ने बताया कि सुबह शनि भगवान का शृंगार कर महाआरती की। दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। शाम को प्रसाद वितरित किया गया। रात्रि जागरण में भजनों की प्रस्तुति दी। शिवदर्शन सिंह खींची, यूथ कांग्रेस तहसील अध्यक्ष अनिल शर्मा, शक्ति सिंह, प्रवीण सिंह सौलंकी, भारत चौधरी आदि मौजूद थे।