पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सोती महिला की झुमकियां व रामनामी काट ले गए बदमाश

सोती महिला की झुमकियां व रामनामी काट ले गए बदमाश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बदनौर | जेतगढ़ गांव में रात में घर में घुसे चोर सोती हुई महिला के कान से चांदी की झुमकियां व सोने की रामनामी काट ले गए। महिला ने चोरों से संघर्ष भी किया जिससे उसे चोट आईं। थानाधिकारी नंदूसिंह राठौड़ ने बताया कि हेमराज गुर्जर के परिवार के लोग रविवार शाम बेटी के ससुराल में सामाजिक कार्यक्रम में गए थे। हेमराज वहीं रुक गया जबकि प|ी नंदूदेवी व बच्चे लौट आए। रात करीब 2 बजे चार चोर घर में घुस आए। इससे पहले इन्होंने भाई कैलाश के मकान का ताला तोड़कर सामान चुराया। फिर हेमराज के घर में आकर नंदूदेवी के कान से झुमकियां व रामनामी काट ली। उसने चोरों को पकड़ने की कोशिश की तो धक्का दिया व भाग निकले।

खबरें और भी हैं...