सड़क पर मवेशी लोगों के लिए मुसीबत
बदनौर | कस्बे में सड़कों पर मवेशियों का जमावड़ा लगा है। यह मवेशी लोगों की मुसीबत बढ़ा रहे हैं। रावला चौक में प्रतिदिन मवेशियों का जमावड़ा लगा रहता है। सड़क पर बड़ी संख्या में मवेशी बैठे रहते हैं। इन दिनों शादी समारोह के आयोजन चल रहे हैं। ऐसे में मवेशी लोगों के लिए परेशानी बढ़ा रहे हैं। मवेशियों के कारण बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं ज्यादा परेशान हैं। कस्बावासियों ने मवेशियों को गोशाला पहुंचाने की मांग की है।