बदनौर | भारड़ाई व बाड़िया बाड़ी घाटी गांव में जल संकट इस कदर है कि महिलाएं व बच्चे दिनभर पीने के पानी की व्यवस्था में जुटे रहते हैं। पुरुष काम पर जाते हैं और परिवार के अन्य लोग रोजाना बर्तन लेकर पानी की तलाश में निकल पड़ते हैं। पहाड़ी क्षेत्र में दोनों गांवों के बीच एक निजी कुआं दोनों गांवों के लोगों की प्यास बुझा रहा है। कुएं तक पहुंचने के लिए महिलाओं व बच्चों को जान जोखिम में डालना पड़ती है। बुजुर्ग महिलाएं हो या फिर बच्चे सभी सिर पर पानी भरा बर्तन लेकर चट्टानें पार कर घरों तक पहुंचते हैं। पथरीले रास्ते और कांटों भरी राह की परवाह किए बिना ये लोग पीने के पानी लेकर आते हैं।
लोगों की पीड़ा
20
परिवार रहते हैं बाड़ी घाटी गांव में
60
परिवार रहते हैं भारड़ाई गांव में
02
किमी दूर कुएंं से लाते हैं पानी
10
फीट ऊंची पत्थर की दीवार से गुजरते हैं लोग