उपखंड बदनौर में राजस्थान विद्युत तकनीकी कर्मचारी एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सूरज भट्ट की अध्यक्षता में तकनीकी कर्मचारियों की बैठक हुई। इसके बाद समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए सहायक अभियंता आरएल कसौटिया को ज्ञापन दिया।
ज्ञापन की प्रतिलिपि अधीक्षण अभियंता भीलवाड़ा व अधिशासी अभियंता मांडल को भी दी। ज्ञापन के अनुसार तकनीकी कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण नहीं दिए जाते हैं जिसके कारण आए दिन कर्मचारियों के साथ दुर्घटनाएं होती हैं। बिना उपकरण कार्य करना संभव नहीं है। बैठक में बदनौर तहसील की कार्यकारिणी गठित की गई। तहसील अध्यक्ष लोकेश कुमावत, उपाध्यक्ष देवी बलाई, सचिव राहुलकुमार निंबार्क, संयोजक दिनेशकुमार शर्मा, सुमितकुमार टेलर, संरक्षक कालूसिंह रावत, प्रचार प्रसार सचिव महावीरसिंह खिंची व तहसील महासचिव त्रिलोकसिंह लोहार को बनाया।