बदनौर | विद्युत निगम अधिकारियों की लापरवाही शनिवार दोपहर जब नजर आई तब निगम का एक कर्मचारी परिसर में बिजली बंद करवाने के बाद बुस्वार पर काम कर रहा था। उसके बाद भी लाइनमेन हेमेंद्र सिंह को करंट आ गया और वह फर्श पर गिर गया। बताया गया कि जीएसएस ग्रिड की अर्थिंग फेल होने से करंट का झटका लगा। जिससे लाइनमैन को सिर में गंभीर चोट आई। जिसे सामुदायिक चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया।