फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर मुकदमा दर्ज
फेसबुक पर धर्म के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी करने से लोगों में रोष छा गया। बुधवार दोपहर 2 बजे कस्बे के एक पक्ष ने फेसबुक पर टिप्पणी करने वाले के खिलाफ बदनौर थाना में रिपोर्ट दी। थानाधिकारी नंदू सिंह राठौड़ से आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई की मांग की। फेसबुक पर टिप्पणी करने वाले आरोपी नाबालिग बताए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।