आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चे का वजन लेते कार्यकर्ता।
भास्कर संवाददाता | बड़ौदा
लड़कियों को अन्याय सहन करने के बजाए खुलकर मुकाबला करना चाहिए। बेटी परिवार की मान है। बालिकाओं को आत्म सम्मान और सुरक्षा के प्रति सजग रहकर पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। यह बात बाल विवाह रोकाे जागरूकता अभियान के तहत युवाओं की बाइक रैली के साथ ग्राम तुलसेफ पहुंचे मानव आयोग मित्र हनुमान तिवारी ने आंगनबाड़ी केंद्र पर संगोष्ठी में उपस्थित किशोरी बालिकाएं औ महिलाओं से कही।
इस दौरान केंद्र पर दो साल तक के बच्चों का वजन भी लिया गया। मानव आयोग मित्र तिवारी ने कहा कि गांव की बेटियां भी शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़े। भ्रूण हत्या और महिला हिंसा को समाज के लिए अभिशाप बताते हुए कहा कि लड़कियों को शोषण के मामले में चुप रहने के बजाय खुलकर विरोध करना चाहिए।
किसी मुसीबत में फंसने, परिवार से बिछुडऩे, छेड़छाड़ धमकाने जैसी घटनाओं में चुप रहने से अपराधी को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि अगर कोई परेशान करे तो फोन पर 100 डायल कर पुलिस को सूचना दें। यह कॉल भोपाल में रिसीव होगा। जहां अपना नाम और स्थान बताएं। इसके बाद संबंधित थाना क्षेत्र से पुलिस की टीम 30 मिनट में मदद के लिए आएगी।