पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • कस्बे और गांवों में धड़ल्ले से बिक रहे हैं नशीले पदार्थ

कस्बे और गांवों में धड़ल्ले से बिक रहे हैं नशीले पदार्थ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर से कस्बे और गांवों तक नशे का अवैध कारोबार तेजी से फैल रहा है। नशीले पदार्थों की बिक्री के चलते युवा पीढ़ी नशे के शिकंजे में फंसकर गुमराह हो रही है। सिख समाज के प्रतिनिधि संगठन सिंह महासभा ने पुलिस प्रशासन से नशीले पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार बड़ौदा कस्बे सहित आसपास ग्रामीण क्षेत्र में स्मैक, गांजा, अफीम ,डोडा तथा प्रतिबंधित नशीली दवाईयां धड़ल्ले से बेची जा रही है। कस्बे से लेकर छोटे छाेटे गांव तक तस्करों का नेटवर्क पैर पसारता जा रहा है। किराना की दुकान,चाय-पान की गुमटियों पर भी स्मैक, गांजा, अफीम,डाेडाचूरा बिक रहा है। बड़ाैदा राेड, रेलवे स्टेशन गुरुद्वारा , खातौली तिराहा, जैदा, पांडोला, बड़ौदा, आवदा,राड़ेप , प्रेमसर , कराहल, गाेरस में स्मैक, गांजा ,अफीम ,डोडापोस्त बेचा जा रहा है। नशीले पदार्थों की बिक्री के चलते युवा नशे के दलदल में फंसते जा रहे हैं। सिख समाज के प्रतिनिधि संगठन सिंह महासभा ने शहर, कस्बे और गांवाें में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताते हुए जिला प्रशासन से मादक पदार्थ बेच रहे तस्करों के साथ ही प्रतिबंधित दवाइयां बेचने वाले मेडिकल स्टोर पर शिकंजा कसने की दरकार बताई है। ताकि युवा पीढी को नशे की चंगुल में फंसने से बचाया जा सके।

खबरें और भी हैं...