पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • शोषण का खुलकर विरोध करें बेटियां: तिवारी

शोषण का खुलकर विरोध करें बेटियां: तिवारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शोषण का खुलकर विरोध करें बेटियां: तिवारी

बड़ौदा |ग्राम तुलसेफ में बेटी बचाओ अभियान के तहत अांगनबाड़ी केंद्र पर जागरूकता कार्यक्रम रखा गया। जिसमें गांव की किशोरी बालिकाओं को आत्म सुरक्षा एवं स्वाभिमान का पाठ सिखाया गया। मानव आयोग मित्र हनुमान तिवारी ने कहा कि शोषण और अन्याय सहन करने के बजाए बेटियों को खुलकर विरोध में आगे आना चाहिए। छेड़छाड़ धमकाने जैसी घटनाओं में चुप रहने से अपराधी को बढ़ावा मिलता है। इसलिए मुसीबत के समय तत्काल पुलिस को 100 नंबर डायल कर सूचित करें। कार्यक्रम में तदर्थ समिति की अध्यक्ष द्वारिकाबाई, स्वसहायता समूह सचिव प्यारीबाई, मातृ सहयोगिनी समिति की सचिव संतोष बाई सहित बड़ी संख्या में किशोरी बालिकाएं मौजूद रही।

खबरें और भी हैं...