मासिक संकीर्तन परिक्रमा समिति की बैठक में तय हुआ रूट
श्याेपुर | पानी ,पेड़ एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश जनजन तक पहुंचाने लिए शहर में मासिक संकीर्तन परिक्रमा 27 मई को निकाली जाएगी। परिक्रमा समिति ने मंगलवार काे मंशापूर्ण हनुमान मंदिर पर बैठक में यात्रा का रूट तय किया। इसके साथ ही शहर के सभी वार्ड से लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क करने का निर्णय लिया गया है। समिति के सचिव रामअवतार शर्मा ने बताया कि संकीर्तन परिक्रमा मेन चौराहे से सुबह ठीक 4.30 बजे प्रारंभ होगी। मेन चौराहे से बौहरा बाजार ,ब्राह्मण पाडा ,पुल दरवाजा बड़ौदा रोड होकर पुराने बस स्टैंड से चंबल कॉलोनी , बायपास राेड शिव मंदिर पर परिक्रमा का 10 मिनट का विश्राम होगा । तत्पश्चात शिवपुरी रोड से गिरवर धारी हनुमान मंदिर , राम तलाई हनुमान मंदिर होकर गांधी पार्क से पुरानी सब्जी मंडी स्थित मंशापूर्ण हनुमान मंदिर पर जाकर समाप्त हाेगी।