पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • अनदेखी से टेलीफोन एक्सचेंज हुआ बदहाल

अनदेखी से टेलीफोन एक्सचेंज हुआ बदहाल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अनदेखी से टेलीफोन एक्सचेंज हुआ बदहाल

बड़ौदा | कस्बे में भारत संचार निगम का टेलीफोन एक्सचेंज भवन जर्जर हो गया है। कई साल से जर्जर इमारत की मरम्मत कराना तो दूर परिसर की सफाई तक नहीं हो रही है। एक्सचेंज में ऑटोमेटिक उपकरणों की देखभाल के लिए मस्टर पर एक कर्मचारी नियुक्त है। वह भी कभी कभार आता है। बडे बाग क्षेत्र में रहने वाले लोगों ने बताया कि टेलीफोन एक्सचेंज भवन का मैनगेट टूटने से आवारा मवेशी परिसर में घुसते हैं। परिसर में घांस व झाडिय़ों के बीच सांप, बिच्छू जैसे जहरीले कीड़े पनप रहे हैं। जिससे आसपास रहने वाले परिवारों को अनहोनी की आशंका रहती है।

खबरें और भी हैं...