पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • बड़ौदा में आज शुरू होगा गौशाला का निर्माण

बड़ौदा में आज शुरू होगा गौशाला का निर्माण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बड़ौदा में गोशाला का निर्माण शुरू कराने के लिए स्थल निरीक्षण करते ठेकेदार व समिति के सदस्य।

भास्कर संवाददाता | बड़ौदा

गो-सेवा समिति बड़ौदा द्वारा जनसहयोग से भैरो जी के बाग में गौशाला का निर्माण कार्य सोमवार को प्रारंभ होने जा रहा है। इसके लिए रविवार को गोसेवा समिति ने ठेकेदार को स्थल निरीक्षण कराया । यह गौशाला 5 बीघा क्षेत्रफल में बनाई जाएगी।

गौसेवा समिति के अस्थायी अध्यक्ष संजू शर्मा ने बताया कि बड़ौदा कस्बे में भैरू जी के बाग के पास करीब ३५ बीघा चरनाई भूमि है। यहां कस्बेवासियों के सहयोग से गौशाला बनाने का निर्णय लिया है। लावारिस और बीमार गायों की सेवा के उद्देश्य से गौशाला परिसर में पांच बीघा क्षेत्रफल में टीनशेड बनाने के लिए सभी तैयारी कर ली गई है। ठेकेदार ने रविवार को मौके पर जाकर स्थल का निरीक्षण किया। इस मौके नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि रितेश तोमर, गौशाला समिति के अस्थायी अध्यक्ष संजू शर्मा , जोनी सोनी, बबलू माहौर, जितेंद्र माहौर, महावीर सुमन, गोविंद नागर, जगदीश शर्मा मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...