पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • समाज के शाेषित वर्ग के उत्थान के लिए अांबेडकर ने बनाया सशक्त संविधान

समाज के शाेषित वर्ग के उत्थान के लिए अांबेडकर ने बनाया सशक्त संविधान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बड़ौदा में आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए जुटे कांग्रेसी।

भास्कर संवाददाता | बड़ाैदा

ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी द्वारा कस्बे में भारतर| डॉ. भीमराव अंाबेडकर की 127 वीं जयंती पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जिसमें कांग्रेसियों ने डॉ आंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें कृ़तज्ञता से याद किया। अांबेडकर को श्रद्धांजलि देकर कांग्रेसियों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प जताया।

कस्बे के वार्ड 14 स्थित अांबेडकर पार्क में कांग्रेसियों ने आंबेडकर जयंती श्रद्धा से मनाई। इस अवसर पर किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष रितेश तोमर ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि भीमराव आंबेडकर को दलितों तक सीमित करना ठीक नहीं हैं, उन्होंने संपूर्ण समाज की बेहतरी के लिए जीवन समर्पित कर दिया। समाज के शोषित वर्ग को हक दिलवाया। समाज में समरसता के लिए अंाबेडकर की नीतियों और आदर्श पर चलने की जरूरत है। उपभोक्ता कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अंशु शुक्ला ने कहा कि बाबा साहब ने जीवन में कई सामाजिक, मानसिक यातनाएं सही, लेकिन अपने लक्ष्य पर डटे रहकर सर्व समाज के लिए सशक्त संविधान बनाया।

इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष संजीव कुशवाह, असलम हुसैन, अाफाक काजी, सत्येंद्र गौड़ ,राजू शर्मा,रामस्वरूप पांचाल,इंसाफ कुरैशी,पंकज दुधाने,महेश शर्मा, मुरारी प्रजापति, रामप्रसाद मीणा, डा रशीद कुरैशी,राजू सोनी, रमन शर्मा, गौरीशंकर जाटव,बिहारी जाटव,अजय शर्मा,आशीष बघेल,अशोक पांचाल,गोविंद माहौर,भूपेंद्र आर्य,राजू पांचाल,साजिद पठान आदि कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी।

खबरें और भी हैं...