बिजली समस्या के निराकरण के लिए कॉल सेंटर स्थापित
बड़ौदा | बिजली सप्लाई एवं ट्रांसफार्मर संबंधी समस्या का जिलास्तर पर निराकरण नहीं होने पर उपभोक्ता अपनी शिकायत फोन पर सीधे भोपाल कॉल सेंटर पर दर्ज करा सकते हैं। बिजली वितरण कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए टोल फ्री नंबर 1912 जारी किया है। इसके साथ ही टेलीफोन नंबर 0755-255122 पर बिजली उपभोक्ता शिकायत कर सकते हैं। कॉल सेंटर पर प्राप्त शिकायत का तुरंत समाधान किया जाएगा।