सहकारी बैंक में समस्याओं से खातेदार परेशान
सहकारी बैंक में समस्याओं से खातेदार परेशान
बड़ौदा|तहसील क्षेत्र बड़ौदा के ग्राम फिलोजपुरा में स्थित सहकारी संस्था कार्यालय में जरूरी सुविधाओंं की कमी गर्मी बढ़ते ही किसानों को अखरने लगी है। बैंक मेंं कामकाज के लिए इनदिनों किसानों की दिनभर आवाजाही बनी रहती है। लेकिन शाखा कार्यालय में खातेदार किसानों को न बैठने को जगह है और न पीने के लिए पानी का प्रबंध। बताया गया है कि इस संस्था से आठ गांव के किसान जुड़े हुए हैं। यहां तेज धूप के बीच दूर दूर से किसान जब बैंक पहुंचते हैं तो वहां पानी के लिए भी तरसना पड़ता है। कई बार कार्यालय में किसानों की संख्या ज्यादा होने की दशा में बाहर धूप में खड़े रहकर बारी आने का इंतजार करना पड़ता है। किसानों ने बताया कि इन समस्याओंं से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हैं , लेकिन समाधान की पहल नहीं की जा रही है।