कांग्रेस अध्यक्ष की मांग-सूखे तालाबों मेंं आवदा डैम से पानी छोड़े प्रशासन
बड़ौदा | जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बृजराज सिंह चौहान ने आवदा बांध से पानी छोड़कर ग्राम राड़ेप, पांडोला, तलावडा ,अजापुरा के तालाब और बंजारा डैम को भरने के लिए कलेक्टर को ज्ञापन दिया । उन्होंने बताया कि इलाके में तमाम सतही जलाशय सूखने के कारण भूजल स्तर खतरनाक ढंग से गिर रहा है। अगर जिला प्रशासन आवदा बांध से पानी छोड़कर सूखे तालाब को भरने की व्यवस्था कराए तो इससे भूजल स्तर में सुधार आने के साथ ही गर्मी में मवेशियों के लिए पानी की किल्लत नहीं रहेगी। इस आशय की मांग करने वालों में कांग्रेस नेता महावीर मित्तल, राजू तोमर, जुगल बंसल, यश प्रताप सिंह चौहान, गोपाल बैरवा, बाबू आदिवासी आदि शामिल थे।