डाॅ. आंबेडकर जयंती समारोह आज
बड़ौदा | भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा 14 अप्रैल को भारतर| डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मंडल स्तर पर मनाई जाएगी। बड़ौदा मंडल मुख्यालय पर जयंती समारोह का आयोजन कस्बे के वार्ड 5 स्थित वाल्मीकि पार्क में शाम 5 बजे प्रारंभ होगा। अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष दीपकराज वाल्मीकि ने बताया कि आंबेडकर जयंती कार्यक्रम में पार्टी के मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को उपस्थित होने के लिए कहा गया है।