पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • धड़ल्ले से बिक रहे मिलावटी खाद्य पदार्थ

धड़ल्ले से बिक रहे मिलावटी खाद्य पदार्थ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बड़ौदा में मिलावटी खाद्य एवं शीतल पेय पदार्थ धड़ल्ले से बिक रहे हैं। खाद्य विभाग की अनदेखी के चलते मिलावट खोर मुनाफे के लिए लाेगों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। दुकानों पर तेल में पाम आयल मिलाकर बेचा जाता है। डालडा में सेंट मिलाकर देशी घी के नाम नकली घी खपाया जा रहा है। डिब्बा पेक नकली घी धड़ल्ले से बिक रहा हे।

कस्बे के गणेश चौक बाजार अाैर बागर राेड पर संचालित कई किराना दुकानों पर मिलावटी खाद्य तेलों की बिक्री हो रही है। कस्बे में शीतल पेय की दुकानों पर एक्सपायर डेट की कोल्ड ड्रिंक बिकने की शिकायत सामने आई है। आइसक्रीम के नाम पर सेक्रीन का मीठा पानी बेचा जा रहा है। मसाले और बेसन में भी मिलावट हो रही है। कस्बे में मिलावटखोर लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं। मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थ के सेवन से लोग बीमार पड़ रहे हैं। सरकारी एवं प्राइवेट अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

दुकानों पर बिक रहा नकली घी, मिलावटी तेल और एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक

तहसीलदार को ज्ञापन देने के बाद भी नहीं लग रहा मिलावट पर अंकुश

बड़ौदा कस्बे में तेजी से फलफूल रहे मिलावटखोरी के काराेबार से जनस्वास्थ्य पर मंडराते संकट को देखते हुए कस्बे के लाेगों ने तहसीलदार को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की थी। तहसीलदार के आश्वासन के बावजूद खाद्य विभाग की आेर से मिलावटी सामान की बिक्री पर अंकुश लगाने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। लाेगाें का कहना है कि खाद्य विभाग के अधिकारी महीने में एक बार सिर्फ दुकानदारों से वसूली करने आते हैं। कभी कभार दुकानों से खाद्य पदार्थ के सैंपल भरकर कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति की जाती है। सैंपल की रिपोर्ट आने में छह महीने का वक्त गुजर जाता है। अधिकांश मामले में सैंपल फेल हो जाते हैं। स्थिति यह है कि पिछले पांच साल में विभागीय टीम द्वारा लिए गए सैंपल में 50 फीसदी जांच में फेल हाे गए। जबकि जांच में मिलावट पाए जाने पर महज पांच प्रतिष्ठानाें से करीब 7 लाख रुपए जुर्माना वसूलने की कार्रवाई हुई है। अफसरों की ढिलाई के चलते मिलावट खोर अपनी अादतों से बाज नहीं आ रहे हैं।

खबरें और भी हैं...