पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हत्या के मामले में दामाद से की पूछताछ

हत्या के मामले में दामाद से की पूछताछ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बडू | बडू में मंगलवार की रात हुए हत्याकांड के आरोपी पिता-पुत्र से गच्छीपुरा पुलिस ने गुरुवार को पूछताछ की और हत्याकांड में प्रयुक्त वाहन को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। ज्ञात हो कि मंगलवार देर रात बडू कस्बे में दामाद ने अपने ससुर के सीने पर लात-घूंसों से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया था। घटना के बाद मौके से फरार दामाद धर्मेंद्र पुत्र टंवरलाल एवं उसके पिता टंवरलाल पुत्र भंवरलाल को गच्छीपुरा पुलिस ने अजमेर से उसी दिन देर रात गिरफ्तार कर लिया था। मृतक अरुण कुमार उर्फ पुत्र हरिसिंह राणा ने पुलिस को दी रिपोर्ट में जीजा धर्मेंद्र व उसके पिता टंवर लाल पर हत्या का मामला दर्ज कराया था। गुरुवार को दोनों आरोपियों से थानाधिकारी जितेंद्र सिंह ने पूछताछ की।

खबरें और भी हैं...