पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दामाद ने ससुर पर लात घूसों से किए वार, मौत

दामाद ने ससुर पर लात-घूसों से किए वार, मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बे में मंगलवार रात एक दामाद ने अपने ससुर के सीने पर लात व घूसों से वार कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके से फरार हुए दामाद एवं उसके पिता को गच्छीपुरा पुलिस ने अजमेर से गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक अरुण कुमार उर्फ मनोज के पुत्र हरिसिंह राणा ने दी रिपोर्ट में पुलिस को जीजा धर्मेंद्र व उसके पिता टंवर लाल पर हत्या का मामला दर्ज कराया है। हरिसिंह ने बताया कि उसकी बहन अनिता का विवाह उसके पिता ने 4 साल पूर्व धांधोली निवासी हाल मुकाम अजमेर धर्मेंद्र पुत्र टंवर लाल के साथ किया था। तब से ही पिता-पुत्र अनिता को परेशान कर रहे थे। 2 माह पूर्व विवाद के चलते अनिता को मृतक अपने साथ बडू ले अाए थे। वहीं धर्मेंद्र अनिता को छोड़ने की बात की धमकी देने लगा। मंगलवार सुबह अनिता की दादी सास गौरा देवी बडू पहुंचीं व उन्होंने अनिता के छोटे बेटे को अपने साथ ले जाने की जिद की। लेकिन मृतक ने बच्चे एवं उसकी मां दोनों को अमावस्या होने के कारण अगले दिन ले जाने की बात कही।

खबरें और भी हैं...