- Hindi News
- National
- समाज... नर्मदा वैली इंटरनेशनल स्कूल में अभिवंचित बच्चों के साथ मनाया माताजी का जन्मदिन
समाज... नर्मदा वैली इंटरनेशनल स्कूल में अभिवंचित बच्चों के साथ मनाया माताजी का जन्मदिन
बड़वाह | नर्मदा वैली इंटरनेशनल स्कूल में आर्यिका र| 105 पूर्णमति माता का जन्मदिन तिथि अनुसार अक्षय तृतीया पर बुधवार को मनाया गया। माताजी के जन्मदिन पर नव्या जनकल्याण समिति के वंचित बच्चों को नर्मदा वैली इंटरनेशनल स्कूल में आमंत्रित किया गया। इन बच्चों का संस्था में कुमकुम व अक्षत से तिलक कर स्वागत किया। पूर्णमति माताजी के जन्मदिन पर आमंत्रित बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रूप में नव्या जनकल्याण समिति के संचालक सिस्टर नव्या व महेश पाटीदार ने पूर्णमति माताजी के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुरुआत की। इस कार्यक्रम में संस्था के शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा बच्चों के लिए थ्रो बॉल, चेयर रेस स्पर्धा व एक मिनट प्रतियोगिता आयोजित की। बच्चों ने समूह नृत्य की मनोरंजक प्रस्तुति भी दी। संस्था के डायरेक्टर सुनील जैन ने माताजी के जन्म से संन्यास तक के जीवन के विषय में संक्षिप्त में बताते हुए अक्षय तृतीया का महत्व बताया। सुनील जैन व नीतू जैन ने वंचित बच्चों को संस्था में भोजन करवाया और उन्हें उपहार भी दिए।