पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तपस्वियों को इक्षु रस पिलाकर पूरी कराई तपस्या

तपस्वियों को इक्षु रस पिलाकर पूरी कराई तपस्या

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करीब 41 डिग्री की गर्मी के बाद धर्म अाराधना करने वाले तपस्वियों की माथे पर शिकन नहीं आई। जिनशासन व आचार्य भगवंत उमेश मुनि के जयकारों से गूंजता पांडाल व संतों का सानिध्य प्राप्त कर उत्साहित समाजजन। बुधवार को नगर में हुए निमाड़ क्षेत्र के सबसे बड़े सामूहिक पारणे का आयोजन हुआ।

अक्षय तृतीया पर श्वेतांबर जैन समाज द्वारा आयोजित पारणा महोत्सव में 192 तपस्वियों को इक्षू रस पिलाकर उनकी तपस्या पूर्ण कराई गई। 9 संतों की उपस्थिति में आलोयणा पढ़ाई गई। प्रवर्तक जिनेंद्र मुनि के प्रवचन में कई तपस्वियों ने अपनी तपस्या को आगे बढ़ाने के प्रत्याख्यान भी लिए। तपस्या करने वालों में कई दंपती भी शामिल थे। इसके लिए श्वेतांबर जैन श्री संघ बड़वाह द्वारा कृषि उपज मंडी में वृहद स्तर पर अणु दरबार सजाया था। बुधवार सुबह 8 बजे से शुरू हुए इस आयोजन में प्रवर्तक जिनेंद्र मुनि की पावन निश्रा में अणु वत्स संयत मुनि, संदीप मुनि, अतिशय मुनि, गिरीश मुनि, रवि मुनि, आदित्य मुनि, प्रशस्त मुनि, सुदेश मुनि व चंद्रेश मुनि भी उपस्थित थे। प्रवर्तक जिनेंद्र मुनि ने तपस्वियों को तपस्या काल में हुए 18 तरह के पापों की आलोचना, इंच्छाकारेणम, तस्तउत्तरी, लोगस्य, नमोत्थोणम के पाठों के साथ कराई।

संदीप मुनि ने कहा दुनिया में विध्वंस का सबसे बड़ा कारण मान-सम्मान की चेष्टा करना है। गुण व चारित्र वाले व्यक्ति को स्वतः सम्मान व यश मिलता है। तप सम्मान के लिए नहीं है। तप से कर्मों की निर्जरा होती है। कार्यक्रम को स्वाध्याय संघ अध्यक्ष भरत भंसाली व महिला मंडल अध्यक्ष दिव्या डोसी ने भी संबोधित किया। स्वागत भाषण प्रेमचंद पगारिया व प्रेमचंद खिवसरा ने माना। कार्यक्रम का संचालन सुधीर कोचर, व दिलीप भंडारी ने किया। आयोजन में डूंगर, मालवा, राजस्थान, गुजरात व महाराष्ट्र के श्रावक-श्राविकाएं बड़ी संख्या में शामिल हुए। अणु स्वाध्याय मंडल, अणु मित्र मंडल, महिला मंडल, बहु मंडल, भक्ति मंडल का योगदान रहा। मप्र, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र सहित अन्य प्रदेशों से आए थे।

निमाड़ क्षेत्र में सामूहिक पारणे का हुआ सबसे बड़ा आयोजन

तपस्वियों को इक्षु रस पिलाते समाज के लोग।

खबरें और भी हैं...