पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एक दिन में 300 किसानों को एसएमएस, 150 से खरीदी, धीमे तौल से रतजगा कर रहे किसान

एक दिन में 300 किसानों को एसएमएस, 150 से खरीदी, धीमे तौल से रतजगा कर रहे किसान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वजह... इस वर्ष मानसून के शीघ्र आने की संभावना के चलते सरकार ने चना, मसूर व सरसो की खरीदी 30 मई तक करने का फैसला लिया है। इस वजह से रोजाना 300 किसानों को एसएमएस कर रहे हैं। 26 मई के बाद से केंद्रों से एसएमएस रि-शेड्यूलिंग नहीं हो पाएगी। इससे 9 जून तक खरीदी संभव नहीं है। मजबूरी यह है कि चना फसल को केवल 50 किलाे के कट्‌टे से ही तौला जा रहा है। इससे किसानों की परेशानी बढ़ गई है।

भास्कर लाइव

300 एसएमएस रोज भेज रहे किसानों को

भास्कर संवाददाता | खरगोन

समर्थन मूल्य में केंद्रों में चना बेचने आ रहे किसानों को एक बार फिर परेशान होना पड़ रहा है। 300 एसएमएस रोजाना किसानों को भेजे जा रहे हैं। किसान घबराहट में केंद्र पहुंच रहे हैं लेकिन उपज बेचने के लिए दो-दो दिनों का इंतजार करना पड़ रहा है। मजबूरी में किसानों को रतजगा करना पड़ रहा है। वाहन का भाड़ा भी अलग लग रहा है। अफसर सरकार की ओर से आए फरमान का हवाला देकर बारिश के पूर्व खरीदी की बात कह रहे हैं।

शनिवार को बिस्टान रोड स्थित श्री गणेश सहकारी विपणन संस्था खरगोन में किसानों को पूरा दिन परेशान होना पड़ा। अपनी बारी आने के इंतजार में किसान 45 डिग्री के तापमान में गाड़ी लेकर इधर से उधर भागते हुए दिखाई दिए। एक साथ चार कांटों पर तुलाई चलने के बाद किसान कभी इस कांटे तो कभी उस कांटे की ओर देखता है।

रतजगा : भाड़ा भी लग रहा ज्यादा

रात 12 बजे

3830 किसानों से खरगोन के केंद्र में खरीदना है

1750 क्विंटल खरीदा

150 किसानों का चना तौल रहे हम्माल

14 अप्रेल से खरीदी शुरू हुई

09 जून तय की थी समर्थन मूल्य पर खरीदी की पूर्व में तारीख

96 हजार क्विंटल कुल चना खरीदी

गणेश विपणन संस्था में रतजगा किया।

एक िदन का भाड़ा 1500 रुपए लगता है

किसानों की समस्या केवल देरी से तुलवाई ही नहीं है। वाहन भाड़ा भी है। शहर से चार किमी दूर से यदि भाड़े के ट्रैक्टर में चना लेकर आए तो उसका एक दिन का भाड़ा 1500 रुपए लग जाता है। जैसे ही दूसरा दिन हुआ, यह दोगुना हो जाता है। बलवाड़ी के किसान महेंद्र पिता हृदयराम ने बताया हम शुक्रवार शाम 4 बजे से आए हैं। शनिवार तक भाड़ा 3000 रुपए हो गया।

45 डिग्री तापमान में इधर से उधर करना पड़ रही गाड़ी

दोपहर 3 बजे

शनिवार दोपहर भीषण गर्मी में किसान उपज बेचने की बारी का इंतजार करते रहे।

96 हजार क्विंटल खरीदा, 35 अब भी फीसदी बाकी

चने को 4 हजार 400 रुपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य दिया है। जिले में गणेश मार्केटिंग सोसायटी खरगोन, सनावद, बड़वाह, कसरावद, भीकनगांव और सेगांव में खरीदी केंद्र बनाए हैं। 93 हजार हेक्टेयर में चने की बोवनी हुई थी। 21 हजार किसानों ने पंजीयन कराया है। अब तक 4 हजार 937 किसानों से 96 हजार क्विंटल चना खरीदा है। सभी केंद्रों में 50 किलो की एक बोरी से चने की तुलाई की जा रही है।

दो दिन से परेशान हो रहे किसान

एसएमएस मिलने के बाद शुक्रवार दोपहर से चना लेकर आया हूं। 24 घंटे बाद भी तुलाई नहीं हो पा रही है। इससे ट्रैक्टर का भाड़ा 3000 रुपए लग गया। रातभर परेशान अलग हुए। -बलीराम पिता दशरथ, किसान सोनीपुरा

मानसून के लिए जल्दी करेंगे खरीदी

मानसून को देखते एसएमएस 26 मई के पूर्व तक भेजना है। 30 तारीख तक खरीदी पूर्ण कराने के निर्देश हैं। कांटों की संख्या बढ़ाते जा रहे हैं। मजदूरों की परेशानी आ रही है। - ज्ञानेश्वर काकोड़े, जिला विपणन अधिकारी

खबरें और भी हैं...